Move to Jagran APP

गंगा पुल पर पांच घंटे जाम, लोग परेशान

क्षेत्र के बलुआ पक्का पुल पर शुक्रवार को लगभग एक बजे तक जाम के झाम में फसा रहा। जिससे राहगीरों को भारी कठिनाजाम के झाम से जीवन बेहाल चहनिया चन्दौली। क्षेत्र के बलुआ पक्का पुल पर शुक्रवार को लगभग एक बजे तक जाम के झाम में फसा रहा। जिससे राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बलुआ थाना क्षेत्र में आये दिन भारी बाहनों के आवागमन के कारण आये दिन जाम लगा रहता है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jun 2019 06:57 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jun 2019 06:57 PM (IST)
गंगा पुल पर पांच घंटे जाम, लोग परेशान
गंगा पुल पर पांच घंटे जाम, लोग परेशान

जासं, चहनियां (चंदौली) : बलुआ गंगा नदी पुल पर शुक्रवार को पांच घंटे तक जाम लगा रहा। राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जाम के कारण जनजीवन बेहाल हो गया। थाना क्षेत्र में आए दिन भारी वाहनों के आवागमन से हर रोज यह समस्या है। दो व चार पहिया वाहन जाम से छुटकारा पाने को तेज गति से चलते हैं और गाहे-बगाहे दुर्घटना कर बैठते हैं। इससे एक माह में नौ लोगों की जान चली गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। बलुआ पक्का पुल दो जनपद व दो थाने के बीच में बना है। स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जाम से निजात दिलाने की मांग की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.