भाजपा सरकार में लगातार बह रही विकास की गंगा
आजादी के बाद से देश में जितना विकास नहीं हुआ, उतना भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद हुआ है। लगातार देश में विकास की गंगा बह रही है।
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली): आजादी के बाद से देश में जितना विकास नहीं हुआ, उतना भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद हुआ है। लगातार देश में विकास की गंगा बह रही है। अन्नदाताओं, नौजवानों, गरीबों के उत्थान को ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है। भाजपा ने सबका साथ-सबका विकास का नारा दिया है और इसी के तर्ज पर काम भी किया जा रहा है।
उक्त बातें शनिवार को जंक्शन पर बने स्वचलित सीढ़ी के लोकार्पण के बाद प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि हर गरीब का अपना मकान हो। इस क्रम में तेजी से कार्य किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा 2019 के चुनाव में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाने के लिए लग जाएं। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। मीडिया द्वारा पूछे गए अयोध्या में 25 नवंबर को शिवसेना के कार्यक्रम के बाबत उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। हां, इतना जरूर बोले कि उद्धव ठाकरे अयोध्या में आने के लिए ¨हदी सीख रहे हैं। वहीं इकबाल अंसारी के सुरक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी लोगों को योगी सरकार सुरक्षा दे रही है। इकबाल अंसारी को भी सुरक्षा दी जाएगी।