Move to Jagran APP

गणपति बप्पा मोरया से गुंजायमान रहा नगर

गणेश पूजनोत्सव की नगर में धूम मची हुई है। गांधी पार्क, पूर्वी बाजार में गणपति बप्पा मोरया की गूँज से नगर गुंजायमान हो गया। पूर्वी बाजार स्थित पूजा पंडाल के समीप शुक्रवार की रात्रि भजन संध्या का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 08:14 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 08:14 PM (IST)
गणपति बप्पा मोरया से गुंजायमान रहा नगर
गणपति बप्पा मोरया से गुंजायमान रहा नगर

जासं, चकिया (चंदौली): गणेश पूजनोत्सव की नगर में धूम मच गई। गांधी पार्क, पूर्वी बाजार में गणपति बप्पा मोरया की गूंज से नगर गुंजायमान हो गया। पूर्वी बाजार स्थित पूजा पंडाल के समीप शुक्रवार की रात्रि भजन संध्या का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

श्रीबाबा भूतनाथ सेवा समिति की ओर से पांच दिवसीय महोत्सव है। भक्ति जागरण समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। समिति के अध्यक्ष विनोद ¨सह गणित, मनीष जायसवाल, अनिल कुमार, राजेन्द्र प्रसाद समेत तमाम लोगों ने सराहनीय योगदान किया। वही नगर के पूर्वी बाजार में जन चेतना सेवा समिति के तत्वावधान में गणेश महोत्सव का आयोजन हुआ। रात्रि में भजन संध्या के माध्यम से कलाकारों ने शिवतांडव, गणेश महिमा समेत कई झांकी प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। गायक कलाकार झोटू शुक्ला, प्रतीक मिश्रा, शिवांगी, प्रिया,धीरज तिवारी, विजय सोनू, शिवाजी, सैद समेत तमाम कलाकारों ने भजन व गीत प्रस्तुत कर भक्तिमय माहौल बना दिया। इसके पूर्व भजन संध्या का उद्घाटन अश्विनी कुमार दुबे व चेयरमैन अशोक बागी ने फीता काटकर किया। इस दौरान श्याम जी ¨सह, अमन मिश्रा, प्रभात रंजन, मोहित ¨सह, संदीप श्रीवास्तव समेत तमाम लोग उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के संयोजक वैभव मिश्रा व राजेश यादव ने संयुक्त रूप से किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.