Move to Jagran APP

जननायक थे बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर

मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर व्यक्तित्व पर कृतित्व पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कर्पूरी ठाकुर समाजवादी चितक व जन नायक थे। उन्होंने जीवन पर्यंत समाज के वंचित वर्ग को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष किया। उनका मानना था कि समाज में समरसता तभी आ सकती है जब सभी को उनका हक मिलेगा। कहा उन्होंने देश

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 04:52 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 04:52 PM (IST)
जननायक थे बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर
जननायक थे बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर

जासं, चंदौली : मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर व्यक्तित्व पर कृतित्व पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कर्पूरी ठाकुर समाजवादी चितक व जन नायक थे। उन्होंने जीवन पर्यंत समाज के वंचित वर्ग को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष किया। उनका मानना था कि समाज में समरसता तभी आ सकती है जब सभी को उनका हक मिलेगा। कहा उन्होंने देश के अति पिछड़ों के लिए सामाजिक न्याय की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान किया। अति पिछड़ों को आबादी के हिसाब से आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी संघर्ष करती रहेगी। कहा पार्टी उपेक्षित व वंचित तबके से कार्यकर्ता जोड़ने पर बल दे रही है। कार्यकर्ताओं को कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दिलाया। बलिराम सिंह यादव, दिलीप पासवान, गोपाल राजभर, गुलाबचंद गोड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन नफीस अहमद ने किया।

loksabha election banner

----------------

सिविल बार ने मनाई जयंती

सिविल बार एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को पिछड़ों, वंचितों के मसीहा कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने उनके संघर्षों को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कर्पूरी जी अति पिछड़े समाज में जन्म लेने के बाद भी अपनी कार्यक्षमता व ईमानदारी के बल पर बिहार के दो बार मुख्यमंत्री बने। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसके पूर्व नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष नंदलाल का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। रामप्रकाश शाह, इंद्रजीत शर्मा, पारसनाथ गिरी आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता मुनक्का प्रसाद ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.