आकाशीय बिजली से वनकर्मी की मौत, तीन पशुपालक झुलसे
?????? ????? ?? ???????(?????) ???? ?? ??? ?? ????? ??? ????? ???? ???? ???????? ???????? (60) ?? ?????? ?? ??? ??? ?? ??? ???? ??? ??? ??? ????? ???? ?????? ??? ??? ???? ???? ??? ????? ??? ?? ????? ????? ????(45) ?? ??????? ??????? ?????????? ??? ????? ????? ??? ???
जासं, चकिया (चंदौली) : आकाशीय बिजली से बलियारी (नौगढ़) गांव के पास वन विभाग में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी राजकुमार (60) की सोमवार की शाम मौत हो गई। वहीं पशु चरा रहे कुसही गांव निवासी तीन पशु पालक झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे गिरजा यादव(45) को स्थानीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
हिनउत घाट (नौगढ़) निवासी राजकुमार कोल समीपवर्ती बलियारी गांव स्थित वन विभाग के बीट में काम कर रहे थे। कोतवाली के करवदियां गांव निवासी गिरजा यादव(45), छोटू यादव (65) लल्लू यादव (30) पशुओं को लेकर बलियारी गांव स्थित सिवान में चराने गए थे। इसी बीच तेज चमक गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इसकी जद में आने से राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों पशुपालक झुलस गए। आस-पास लोगों की मदद से आंशिक रूप से झुलसे लल्लू यादव, छोटू यादव का निजी अस्पताल में इलाज कर परिजन घर ले गए। जबकि गंभीर रूप से झुलसे गिरजा यादव का इलाज संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक, झुलसे पशुपालक की हालत स्थिर है। उधर, बलियारी गांव के सिवान में हुई घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन बिलख पड़े। बस्ती में कोहराम मच गया। नौगढ़ तहसील प्रशासन व पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।