रमजान में लॉकडाउन के नियम का करें पालन
माह-ए-रमजान में लॉकडाउन के नियम एवं सरकारी दिशा निर्देश का पालन करें। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए किसी मस्जिद या किसी के घर पर भीड़ के साथ नमाज न पढ़ें
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : माह-ए-रमजान में लॉकडाउन के नियम एवं सरकारी दिशा निर्देश का पालन करें। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए किसी मस्जिद या किसी के घर पर भीड़ के साथ नमाज न पढ़ें। ना ही अपने परिवार के रिश्तेदारों या अन्य परिचितों को अपने घर पर नमाज पढ़ने या रोजा इफ्तार के लिए बुलाएं।
उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इकबाल अहमद ने कही। कहा कि कोरोना जैसी महामारी हमारे मुल्क भारत को अपने गिरफ्त में जकड़ रही है। इस कोरोना को हराएंगे। हम रमजान माह की सभी इबादतें जैसे पांचों वक्त का नमाज, तरावीह की नमाज एवं रोजा इफ्तार अपने अपने घरों में ही करेंगे। इससे जहां आप खुद सुरक्षित रहेंगे, वहीं आपके परिवार के लोग व हमारा मुल्क भी सुरक्षित रहेगा। हम सब भारत सरकार के सभी आदेशों का पालन करते हुए इस युद्ध में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दें।