Move to Jagran APP

जंक्शन पर यात्रियों से कराएं शारीरिक दूरी का पालन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा ने सोमवार को जंक्शन का औचक निरीक्षण किया। यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किए। आरपीएफ जवानों को कोरोना

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 07:40 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 07:40 PM (IST)
जंक्शन पर यात्रियों से कराएं शारीरिक दूरी का पालन
जंक्शन पर यात्रियों से कराएं शारीरिक दूरी का पालन

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने सोमवार को जंक्शन का औचक निरीक्षण किया। यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था देखी, आरपीएफ जवानों को कोरोना वायरस से बचने के टिप्स दिए। रेलवे चाइल्ड लाइन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जवानों को मुस्तैदी से यात्रियों की सुरक्षा करने का निर्देश दिए। शारीरिक दूरी का पालन करने का आह्वान किया और मास्क लगाने की हिदायत दी।

prime article banner

वे सुबह अचानक जंक्शन पर पहुंच गए। आरपीएफ पोस्ट की व्यवस्थाएं देखी। साफ सफाई व्यवस्था पर संतुष्टि जताई। जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों के बाबत जानकारी हासिल की। कमांडेंट ने कहा जंक्शन पर उतरने वाले यात्रियों को शारीरिक दूरी का पालन कराने का पाठ पढ़ाया। कोई यात्री मास्क नहीं लगाया तो उसे मास्क लगाने की बात कही। यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाना आरपीएफ जवानों की ही जिम्मेदारी है। हर जवान को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और कार्य करना होगा। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी संजीव कुमार मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.