फ्लावर पाट, ग्लास पेंटिग में छात्राओं की दिखी प्रतिभा
मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें गृह विज्ञान की छात्राओं ने फ्लावर पाट ग्लास पेंटिग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जासं, चंदौली : मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें गृह विज्ञान की छात्राओं ने फ्लावर पाट, ग्लास पेंटिग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य डा. सविता पाढ़ी ने कहा पढ़ाई के साथ ही अन्य गतिविधियों में शामिल होना जरूरी है। इसके जरिये प्रतिभा का प्रदर्शन व हुनर भी निखरता है। फ्लावर पाट, ग्लास पेंटिग आदि के जरिये छात्राएं आमदनी कर अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं। पढ़ाई के साथ आत्मनिर्भर बनने का इससे बेहतर तरीका और कोई नहीं है। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बौद्धिक और आर्थिक क्षमता विकसित करने के सुझाव दिए। डा. त्रिलोकीनाथ, डा. सुकृति मिश्रा, डा. रितू खरवार, डा. गायत्री माहेश्वरी, पंकज झा, डा. राजनाथ यादव, डा. संगीता, सुषमा सिंह, शोभनाथ, विनोद मौजूद थे।