गैस रिसाव से सिलेंडर में लगी आग, नर्स झुलसी
जागरण संवाददाता, चकिया (चंदौली) : संयुक्त चिकित्सालय से सटे एक प्राइवेट अस्पताल के बाहर छोटे
जागरण संवाददाता, चकिया (चंदौली) : संयुक्त चिकित्सालय से सटे एक प्राइवेट अस्पताल के बाहर छोटे गैस सिलेंडर में गुरुवार की सुबह आग लग गई। घबराहट में महिला ने जलते सिलेंडर को मुख्य मार्ग पर फेंक दिया। लपटों से घिरा सिलेंडर सड़क पर गिरते ही तेज धमाके के साथ फट गया। इस बीच ड्यूटी से घर आ रही संयुक्त चिकित्सालय की नर्स रेनू देवी (35) वर्ष घायल हो गई। आननफानन में घायल नर्स का इलाज संयुक्त चिकित्सालय में कराया गया। हादसे के बाद हुए तेज धमाके से आसपास के लोग दहल गए।
आकांक्षा चाइल्ड केयर में एक महिला पेट्रो मैक्स के छोटे सिलेंडर पर चूल्हा लगाकर पानी गरम कर रही थी। गैस रिसाव होने के कारण अचानक सिलेंडर में आग लग गई। महिला ने खुद के बचाव की खातिर जलता सिलेंडर सामने सड़क पर फेंक दिया। सड़क पर सिलेंडर गिरते ही तेज आवाज में फट गया। सड़क से गुजर रही संयुक्त चिकित्सालय की नर्स रेनू देवी इसकी जद में आ गई। बाएं पैर में गंभीर चोट आने से गश्त खाकर गिर गई। आस पास के लोगों की मदद से संयुक्त चिकित्सालय में इलाज कराया गया। सिलेंडर फटने से समीप स्थित जीयूत गोड़, प्रदीप कुमार के मकान के अगले हिस्से के प्लास्टर दरक गए।