गैस रिसाव से लगी आग, पिता, पुत्र झुलसे
जागरण संवाददाता शिकारगंज (चंदौली) चकिया कोतवाली के कल्याणी चक गांव में खाना बनाते समय ग
जागरण संवाददाता, शिकारगंज (चंदौली) : चकिया कोतवाली के कल्याणी चक गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। इससे जोखन प्रसाद गुप्ता (40) व उनके पुत्र धीरज (15) झुलस गए। परिजनों व ग्रामीणों की मदद से दोनों को चकिया चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर जोखन प्रसाद को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रसोई घर की आग से घर में रखा फ्रिज, कूलर, टीवी, बिस्तर, राशन जल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम पहुंच गई और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। परिजनों के अनुसार खाना बनाते समय गैस चूल्हे की पाइप से गैस का रिसाव हो रहा था। जैसे ही गैस चूल्हे का स्वीच आन किया और लाइटर दबाया कमरे में आग लग गई। आग बुझाने में गांव के गुरुदयाल यादव (35) भी आंशिक रूप से झुलस गए।