आठवें दिन भी किसानों का धरना जारी, आक्रोश
जागरण संवाददाता बरहनी (चंदौली) कर्मनाशा नदी में लगे पंप कैनाल को चालू करने व अनियमितता क
जागरण संवाददाता, बरहनी (चंदौली) : कर्मनाशा नदी में लगे पंप कैनाल को चालू करने व अनियमितता की जांच की मांग को लेकर किसानों का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। सक्षम अधिकारी के नहीं पहुंचने से किसान आक्रोशित रहे। मंडल अध्यक्ष मनमन सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। उनका स्वास्थ्य प्रभावित रहा। जिलाध्यक्ष अंजनी तिवारी ने कहा कि किसान अपनी समस्या के समाधान के लिए आवाज उठा रहें हैं। अधिकारी आफिसों में मौज फरमा रहे हैं। उनको किसानों की फसलों से कोई लेना देना नहीं है। कहा किसान अपनी मांग पर अडिग हैं। राजेश पांडेय, निरंजन कुमार, विशाल यादव, पप्पू ,धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, नागेन्द्र यादव, अरविद यादव, धर्मेन्द्र कुमार आदि किसान उपस्थित थे। अध्यक्षता काशी नाथ पांडेय एवं संचालन दिनेश बिद ने किया।