धान खरीद की सुस्त रफ्तार पर किसान मुखर, दिया धरना
जनपद में धान खरीद की रफ्तार काफी सुस्त है। इसको लेकर किसान मुखर होने लगे हैं। नाराज किसानों ने बुधवार को नवीन कृषि मंडी में धरना दिया। इस दौरान शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। डिप्टी आरएमओ अनूप कुमार श्रीवास्तव को मांग पत्र सौंपकर गुहार लगाई। साथ ही धान खरीद सुचारू न होने पर बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी।
शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए की नारेबाजी
हुए मुखर ..
- डिप्टी आरएओ को मांग पत्र सौंपकर लगाई गुहार
- धान खरीद सुचारू न होने पर करेंगे उग्र आंदोलन
फोटो : 34
जागरण संवाददाता, चंदौली : जनपद में धान खरीद की रफ्तार काफी सुस्त है। इसको लेकर किसान मुखर होने लगे हैं। नाराज किसानों ने बुधवार को नवीन कृषि मंडी में धरना दिया। इस दौरान शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। डिप्टी आरएमओ अनूप कुमार श्रीवास्तव को मांग पत्र सौंपकर गुहार लगाई। साथ ही धान खरीद सुचारू न होने पर बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी।
प्रदेश में धान खरीद का लक्ष्य पूरा होने के बाद सरकार ने धान खरीद बंद कर दी है। लेकिन धान के कटोरे में लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 65 फीसदी ही अनाज खरीदा गया। हार्वेस्टर पर रोक और बारिश के चलते धान खरीद में तेजी नहीं आ सकी। किसानों का अनाज भीग गया। अनाज में नमी की मात्रा बढ़ गई थी। इसके चलते क्रय केंद्र प्रभारियों ने उपज खरीदने से इनकार कर दिया। काफी संख्या में किसानों का धान अभी खरीदा नहीं गया है। फिलहाल जिले में नवीन मंडी स्थित एक केंद्र और ब्लाकों में कुल नौ केंद्रों पर धान की खरीद की जा रही है। क्रय केंद्रों की संख्या कम होने की वजह से किसानों को काफी इंतजार करना पड़ रहा। धरनारत किसानों का कहना रहा कि सरकार उपेक्षा कर रही है। इसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों ने मंडी के सभी केंद्रों पर खरीद, जिले के आपदाग्रस्त घोषित करने, नमी के मानक को नजरअंदाज कर खरीद, धान खरीद में धांधली की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई, मंडी में रखा धान खरीदने की मांग की। चेताया कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो बेमियादी आंदोलन शुरू करेंगे। आनंद प्रकाश सिंह, दीनानाथ श्रीवास्तव, हरिद्वार तिवारी, रतन सिंह, रमेश सिंह, मोहन सिंह, जय कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, छोटू सिंह, अप्पू सिंह आदि मौजूद थे।