खतौनी जारी करने में वसूली पर भड़के किसान
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर खतौनी के नाम पर मनमानी वसूली को लेकर विरोध जताया। इस दौरान तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिये एसडीएम को ज्ञापन सौपा।
जासं, सकलडीहा (चंदौली) : भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर खतौनी के नाम पर मनमानी वसूली को लेकर विरोध जताया। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने को एसडीएम को पत्रक सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार किसानों को सम्मान निधि देने की पहल की है। जबकि तहसील के कर्मचारियों द्वारा खतौनी के नाम पर 25 से 100 रूपए तक की मनमानी वसूली की जा रही है। यही नहीं लेखपाल और सचिवों द्वारा किसानों की सूची भी नहीं दिखाई जा रही। ज्यादातर पात्र किसान इस योजना से वंचित हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी राजस्व अधिकारी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे। आक्रोशित किसानों ने तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और मनमानी वसूली को लेकर एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम राम सजीवन मौर्य ने किसानों को सहयोग का आश्वासन देकर शांत कराया। जितेन्द्र तिवारी, रामअवतार ¨सह, प्रेमनारायण मौर्य, राधेश्याम शुक्ल, मदन मोहन, दीपक ¨सह, मनमोहन राम, पोतन, आलोक आदि उपस्थित थे।