शहीद के सम्मान में नम हो गईं आंखें
बलुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मनगढ़ गाव में रविवार को शहीद रविन्द्र नाथ यादव के शहादत स्मृति दिवस समारोह का आयोजन लक्ष्मनगढ़ चौराहे पर किया गया।
जासं, चहनियां (चंदौली) : लक्ष्मनगढ़ गांव में रविवार को शहीद रविन्द्र नाथ यादव की स्मृति में समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा शहीद के माता-पिता व गांव की मिट्टी धन्य है जिसने ऐसे अमर शहीद को जन्म दिया और देश की सेवा में लगाया। देश के सच्चे सपूत ने भारत माता की रक्षा करते हुए अपनी जान को न्योछावर कर दिया। ऐसे महान सपूत की याद में प्रत्येक वर्ष शहादत दिवस पर सम्मान किया जाएगा। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण ¨सह यादव ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये कहा जवान की शहादत को भूलाया नहीं जा सकता। किसान खेतों में पसीना बहाकर अपने लाल को देश की रक्षा में लगाते हैं। जवानों की बदौलत ही देश सुरक्षित है। शहीद की पत्नी प्रेमा देवी को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान के दौरान शहीद की पत्नी के रोने पर उपस्थित जन समुदाय की आंखें नम हो गई। इस अवसर पर थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार ¨सह, जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव, श्रवण यादव, राजीव कुमार ¨सह, संतोष यादव, सुभाष यादव, धर्मेन्द्र, लालता यादव, विपुल ¨सह, बुलबुल पाण्डेय, राजेन्द्र पाण्डेय, प्रधान मनोज यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता धनंजय ¨सह व संचालन पूर्व प्रधान दीनानाथ यादव ने किया।