मासूमों में होने वाली बीमारियों से बचाव के तरीके बताए
स्वास्थ्य विभाग व निजी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को मुख्यालय स्थित केविके परिसर में सफल शुरूआत परियोजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था की ओर से पायलट प्रोजेक्टर के तौर पर चयनित चंदौली जिले में मासूमों में होने वाली बीमारियों से बचाव व रोकथाम के प्रति लोगों को जागरूक करने की रणनीति तैयार की गई। संस्था के प्रतिनिधि गांव-गांव जाकर लोगों में व्यवहार परिवर्तन की कोशिश करेंगे
जासं, चंदौली : स्वास्थ्य विभाग व निजी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को मुख्यालय स्थित केविके परिसर में सफल शुरूआत परियोजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चयनित चंदौली जिले में मासूमों में होने वाली बीमारियों से बचाव व रोकथाम के प्रति लोगों को जागरूक करने की रणनीति तैयार की गई। संस्था के प्रतिनिधि गांव-गांव जाकर लोगों में व्यवहार परिवर्तन की कोशिश करेंगे।
डीएम ने कहा गंदगी के चलते दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों में तमाम तरह की बीमारियां फैलती हैं। अभिभावकों को इसके बारे में जानकारी ही नहीं होती है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण इलाकों में लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए। ताकि बच्चों में बीमारी फैलने से पहले रोका जा सके। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के साथ संस्था के प्रतिनिधि गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। ग्रामीणों को गंदगी से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देंगे। हाथ धोकर खाना खाने व सफाई के साथ रहने को प्रेरित किया जाएगा। वहीं शौचालय के इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया जाएगा। कहा लोगों से बातकर उनकी जरूरतों व बाध्यताएं जानी जाएंगी। समुदाय में जागरूकता के प्रसार संबंधी गतिविधियां, ग्राम स्तरीय आयोजन, प्रभावशाली व पंचायत सदस्यों से संपर्क साधने के साथ ही स्कूली बच्चों को भी जागरूक किया जाएगा। कहा सफलता हर बच्चे का अधिकार है। सभी माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा बड़ा होकर एक सफल, कामयाब व्यक्ति बने। अंत में उन्होंने बच्चों में ड्रेस का वितरण किया। सीएमओ डा. आरके मिश्रा, एसीएमओ डा. डीके सिंह, परियोजना की स्टेट प्रोग्राम मैनेजर अर्चना चैधरी, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, एएनएम व ग्राम प्रधान उपस्थित थे।