डीआरएम के हाथों सम्मानित हुए रेल संरक्षा में योगदान देने वाले 21 कर्मचारी
पीडीडीयू नगर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, इसमें रेल संरक्षा में योगदान देने वाले 21 कर्मचारियों को डीआरएम ने सम्मानित किया।
चंदौली, जेएनएन। पीडीडीयू नगर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें रेल संरक्षा में योगदान देने वाले 21 कर्मचारियों को डीआरएम ने सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में आरपीएफ के मनोज कुमार पांडेय ने 50 बार खून जरूरतमंदों को दिया है। जवान के सम्मानित होने से आरपीएफ कर्मियों में खुशी देखी गई।
स्थानीय मंडल के विभिन्न विभागों के रेल कर्मचारियों को माह अक्टूबर व नवंबर में संरक्षा के दृष्टिकोण से संभावित रेल दुर्घटनाओं को बचाने में योगदान करने वाले रेल कर्मियों को डीआरएम ने सम्मानित किया। इसमें बीएल माझी, शिवजी सिंह, तुलसी चक्रवर्ती, विनय कुमार, राजेश चौहान, अखिलेश कुमार, संजय, मुन्ना, रंजीत, प्रमोद कुमार राम, राकेश राव, अखिलेश कुमार, सुशील रंजन, कवींद्र उपाध्याय, रूपेश कुमार, लाल बहादुर, दीपक कुमार, अरुण बिहारी पंकज, अजीत कुमार, जयप्रकाश कुमार व मनोज पांडेय शामिल हैं। डीआरएम ने कहा समय समय पर रेल कर्मियों को उनके उत्कृष्ट व साहसी कार्य के लिए सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है। इसके बाद कर्मी पूरी ईमानदारी के साथ अपने कार्यों को निवर्हन करते हैं। संचालन वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी केएन सिंह यादव ने किया।