Move to Jagran APP

पुरानी पेंशन बहाली को एक मंच पर आए कर्मचारी संगठन

जागरण संवाददाता, चंदौली : मंच के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए शुक्रवार को उत्तर प

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 07:40 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 07:40 PM (IST)
पुरानी पेंशन बहाली को एक मंच पर आए कर्मचारी संगठन
पुरानी पेंशन बहाली को एक मंच पर आए कर्मचारी संगठन

जागरण संवाददाता, चंदौली : मंच के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, कर्मचारी समन्वय समिति, ग्राम पंचायत अधिकारी संग विभिन्न संगठनों की ओर से शुक्रवार को संयुक्त बैठक सदर ब्लाक परिसर में हुई। इसमें पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षक, अधिकारी कर्मचारी पेंशन बचाओ संघ का गठन किया गया। सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ¨सह को संघ का अध्यक्ष नामित किया गया। रामनगीना को संरक्षक नियुक्त किया गया। अभय कुमार ¨सह उपाध्यक्ष, बृजेश कुमार ¨सह को संप्रेक्षक व सच्चिदानंद पांडेय को कोषाध्यक्ष बनाया गया। गठन के उपरांत नौ अगस्त को जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली को विशाल धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। आह्वान किया धरने को सफल बनाने में सभी संख्या बल के साथ सहयोग करें। ताकि अपने हक को आवाज बुलंद की जा सके। अप्रैल 2005 से पुरानी पेंशन बंद करने को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश दिखा। चेतावनी दी मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान कर्मचारियों ने पालीथिन का प्रयोग न करने का संकल्प लिया। बैठक में रामइच्छा ¨सह, अंसार अहमद, डा. संजय ¨सह, श्रीराम ¨सह, धीरेंद्र पांडेय, कैलाश प्रसाद, अजय ¨सह, अमरेश ¨सह, अभय ¨सह, रामकिशुन यादव, विजय बहादुर, प्रदीप ¨सह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। अध्यक्षता सुनील ¨सह व संचालन कैलाशपति ¨सह ने किया। पालिथिन के बहिष्कार की ली शपथ

loksabha election banner

कर्मचारी संगठनों ने जिला उपाध्यक्ष शिक्षक संघ धीरेंद्र पांडेय के आह्वान पर पालीथिन के बहिष्कार की शपथ ली। जिला उपाध्यक्ष ने कहा हमें सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करना होगा। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा तो मिलेगा ही मानव का जीवन भी सुरक्षित होगा। साथ ही स्वयं के साथ अन्य लोगों को भी इसके प्रयोग न करने को प्रेरित करने पर बल दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.