तीन दिनों तक बाधित रहेगी बिजली
जासं, दुर्गावती(कैमूर): कर्मनाशा ग्रिड स्थित फीडर को अलग करने का कार्य शनिवार को शुरू ह
By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Apr 2018 06:51 PM (IST)Updated: Sat, 07 Apr 2018 06:51 PM (IST)
जासं, दुर्गावती(कैमूर): कर्मनाशा ग्रिड स्थित फीडर को अलग करने का कार्य शनिवार को शुरू हो गया। इससे सुबह दस से शाम पांच बजे तक तीन दिनों तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। फीडर अलग-अलग हो जाने के बाद किसी भी फीडर में कार्य करने पर दूसरे फीडर की आपूर्ति बंद नहीं होगी। इसका भरपूर फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा। कर्मनाशा ग्रिड से लरमा, कल्याणपुर, दुर्गावती, कर्मनाशा, एवं रामगढ़ फीडर को बिजली आपूर्ति होती है। यह जानकारी विद्युत अभियंता सुशांत कुमार एवं जेई राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें