विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौली में हाईवे बना काल, गुरेरा में बुजुर्ग को कार से 50 मीटर तक घसीटने से हुई मौत

By Uday Nath Shukla MunnaEdited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 13 Jan 2026 03:12 PM (IST)

चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र में सैदपुर-चंदौली फोर लेन हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग सुमरत ...और पढ़ें

चंदौली में बुजुर्ग की कार से घसीटने की वजह से मौत हो गई।

चंदौली में बुजुर्ग की कार से घसीटने की वजह से मौत हो गई।

HighLights

  1. 60 वर्षीय बुजुर्ग सुमरत कुमार की सड़क हादसे में मौत।

  2. तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को 50 मीटर तक घसीटा।

  3. चालक गिरफ्तार, ग्रामीणों ने हाईवे पर सुरक्षा की मांग की।

जागरण संवाददाता, चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के गुरेरा गांव के पास सैदपुर–चंदौली फोर लेन हाईवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। तेज रफ्तार निजी कार ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी और करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कार का पीछा कर उसे रुकवाया और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झारखंड में पंजीकृत निजी कार जमानियां की ओर से मझलेपुर जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे टहल रहे गुरेरा निवासी सुमरत कुमार को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुमरत कुमार सड़क पर गिर पड़े और कार उन्हें काफी दूर तक घसीटती चली गई। इससे उनकी मौत हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही गुरेरा सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने चालक छोटू प्रजापति को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। सूचना मिलने पर बलुआ थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराते हुए विधिक कार्रवाई की।

मृतक सुमरत कुमार के परिवार में पत्नी बसंती देवी, तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार मर्माहत हैं। ग्रामीणों ने फोर लेन हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर नाराजगी जताई और प्रशासन से स्पीड कंट्रोल, सर्विस रोड व पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित क्रासिंग की व्यवस्था कराने की मांग की है।