आठ ओवरलोड वाहन सीज, 13 का चालान
परिवहन विभाग की टीम ने बुधवार को हाईवे पर वाहनों की चेकिग की। इस दौरान क्षमता से अधिक वजन लादकर परिवहन कर रहे 13 वाहनों का चालान कर दिया गया। साथ ही आठ वाहन सीज कर दिए गए। चेकिग अभियान से वाहन चालकों में खलबली मची रही।
जासं, चंदौली : परिवहन विभाग की टीम ने बुधवार को हाईवे पर वाहनों की जांच की। इस दौरान क्षमता से अधिक वजन लादकर परिवहन कर रहे 13 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही आठ वाहन सीज कर दिए गए। चेकिग अभियान से वाहन चालकों में खलबली मची रही। वाहनों से छह लाख रुपये राजस्व की वसूली की जाएगी।
नौबतपुर में कर्मनाशा नदी का एनएच पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद वाहनों का आवागमन पुल के दोनों तरफ बनाए गए रूट डायवर्जन से हो रहा है। ऐसे में ओवरलोड वाहनों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विजय प्रकाश सिंह ने औद्योगिक नगर व आसपास के इलाके में हाईवे पर वाहनों की चेकिग की। इस दौरान 13 ओवरलोड वाहन पकड़े गए। उनका चालान कर दिया। जबकि आठ वाहनों को सीज कर दिया गया। दो वाहनों का टैक्स दो वर्ष से बकाया होने पर कार्रवाई की गई। वाहनों से करीब छह लाख रुपये राजस्व की वसूली की जाएगी। एआरटीओ ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के संचालन पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। किसी भी हाल में जिले में ओवरलोड वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। चेकिग अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान क्षमता से अधिक भार लादकर परिवहन करते पाए जाने पर चालान कर दिया जाएगा।