Move to Jagran APP

आठ मिनट तत्काल आरक्षण का लिक फेल, यात्री परेशान

जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के आरक्षण काउंटर।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 06:00 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 06:00 PM (IST)
आठ मिनट तत्काल आरक्षण का लिक फेल, यात्री परेशान
आठ मिनट तत्काल आरक्षण का लिक फेल, यात्री परेशान

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के आरक्षण काउंटर पर 12 घंटे से लाइन में लगने के बावजूद यात्रियों का टिकट नहीं बन सका। गुरुवार को आठ मिनट के लिए आरक्षण का लिक अचानक फेल होने से यह दिक्कत हुई। एसी क्लास का एक भी तत्काल टिकट नहीं बन सका। हालांकि कुछ स्लीपर टिकट बनाए गए। भोर से लाइन में लगे यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। अचानक व्यवस्था फेल होने से यात्रियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। हालांकि कुछ देर बाद काउंटर पर काम शुरू हो गया लेकिन तत्काल की टिकटें आरक्षित हो चुकी थीं।

loksabha election banner

कोरोना संक्रमण काल में कामकाज बंद होने से घर आए लोग अब वापस लौटने लगे हैं। इस समय ट्रेनों में काफी भीड़ हो रही है। इस कारण लोगों के लिए तत्काल टिकट का ही सहारा है। तत्काल टिकट बनवाने के लिए लोग सुबह ही आरक्षण काउंटर पर लाइन लगा ले रहे हैं। सुबह 9.57 बजे तत्काल आरक्षण का लिक फेल हो गया। इसकी भनक लगी तो अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मच गई। उधर लाइन में लगे लोग भी घबरा गए। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक राजेंद्र राम गड़बड़ी को ठीक करने में लगे रहे लेकिन 10.05 बजे लिक चालू हो सका। कन्फर्म टिकट पाने की लालसा में काउंटर पर यात्री 12 घंटे से अधिक समय से खड़े रहे। बाद में उन्हें उदास होकर ही लौटना पड़ा। टिकट काउंटर तीन पर कुछ महिलाएं रात भर अपने टिकट का इंतजार करती रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.