ईसीआरकेयू ने अभिनंदन समारोह का किया आयोजन
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा नंबर तीन ने गुरुवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। इसमें यूनियन के पूर्व केंद्रीय पदाधिकारी अशोक कुमार सिह व रमेश चंद्रा सहित सैकड़ों समर्थकों के साथ घर वापसी की। समारोह में सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा नंबर तीन ने गुरुवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। इसमें यूनियन के पूर्व केंद्रीय पदाधिकारी अशोक कुमार सिह व रमेश चंद्रा सहित सैकड़ों समर्थकों के साथ घर वापसी की। समारोह में सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर अशोक कुमार सिंह ने कहा कि घर वापसी करने पर उन्हें अपार खुशी की अनुभूति हो रही है क्योंकि वह पहले जिस संगठन में थ, वहां के नेता आपसी खींचतान और अपनी स्वार्थ सिद्धी में जुटे रहते थे। इस मानसिकता से कर्मचारियों का कैसे भला करेंगे। कहा कि कर्मचारियों की भलाई वे आजीवन करते रहेंगे। रमेश चंद्रा ने कहा कि ईसीआरकेयू रेल कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर हमेशा संघर्ष करती रही है। केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बालक राम ने कहा कि अशोक व रमेश चंद्रा के आने से संगठन काफी मजबूत हुआ है और आने वाले मान्यता के चुनाव अन्य संगठनों के मुकाबले ईसीआरकेयू मजबूत हुआ है। सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष में अब काफी धार मिलेगा। मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि घर वापसी करने वाले पदाधिकारी काफी जुझारू व्यक्तित्व वाले नेता हैं। इन्होंने कर्मचारियों के हित में बहुत संघर्ष किया है। बीबी पासवान ने कहा कि संगठन हाथ जोड़ने से नहीं चलता है। इसके लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ता है। इस मौके पर सुभाष सिंह, केदार प्रसाद, शंकर प्रसाद, विजय कुमार, एसपी सिन्हा, शोभनाथ सिंह, सीबी राय, भइयालाल, आईबी मिश्रा, शिव कुमार सिंह बघेल, अनिल सिंह, अनूप, मोहन राम, लालजी यादव, संतोष तिवारी, अनिल कुमार, इसरार, आरसी गुप्ता, अरुण राय आदि उपस्थित थे।