ट्रैक्टर की चपेट में आने से चालक की मौत
सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर गांव में बुधवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से चालक इस्लाम (45) गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में परिजन बीएचयू में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। इस्लाम ने बुधवार को ट्रैक्टर से खेत की जुताई की।
By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Apr 2020 07:39 PM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2020 06:06 AM (IST)
जासं, सैयदराजा (चंदौली) : सैयदराजा थाना के नौबतपुर गांव में बुधवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से चालक इस्लाम (45) गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उन्हें बीएचयू ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। इस्लाम ने बुधवार को ट्रैक्टर से खेत की जोताई की। वहीं ट्रैक्टर को स्टार्ट हालत में छोड़कर वाहन के आगे खड़े होकर कोई काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक ट्रैक्टर आगे चल पड़ा। इसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें