चालक ने नाबालिग किशोर को पीटा
जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) स्थानीय जंक्शन की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का दावा करने
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 05:26 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:26 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : स्थानीय जंक्शन की पुख्ता
सुरक्षा व्यवस्था का दावा करने वाली जीआरपी व आरपीएफ की नाक के नीचे आरोपित घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार को एक तरफ जागरूकता अभियान चल रहा था तो दूसरी तरफ नाबालिग किशोर संग एक आटो चालक ने मारपीट की। विरोध करने पर चालक ने किशोर की पीठ पर दांत से काट लिया। जंक्शन पर दर्जनभर से अधिक घुमंतू बच्चे रहते हैं। किसी बात को लेकर एक
चालक ने एक नाबालिग किशोर की पिटाई शुरू कर दी। यह देख मौके पर यात्रियों की भीड़ लग गई। लोगों ने बताया कि लड़का जवानों के पास गया था। कुछ जवान आए तो आटो में सो रहे चालक को पकड़े लेकिन थोड़ी देर बाद छोड़ दिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें