तीन दिनों से पेय जलापूर्ति ठप
नगर वासियों को बीते तीन दिनों से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे लोगों को पेयजल के लिए भारी मुश्किलों से दो-चार होना पड़ रहा है। खासकर गरीब तबके के लिए शुद्ध पेयजल लेना मुश्किल हो गया है।बीते गुरुवार से यह समस्या बनी हुई है।लोगों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा सबसे जरूरी पेयजल की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
जासं, चकिया (चंदौली) : नगर वासियों को बीते तीन दिनों से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे लोगों को पेयजल के लिए भारी मुश्किलों से दो-चार होना पड़ रहा है। खासकर गरीब तबके के लिए शुद्ध पेयजल लेना मुश्किल हो गया है। बीते गुरुवार से यह समस्या बनी हुई है। लोगों को निजी हैंडपंपों व कुओं पर आश्रित होना पड़ रहा है।
जलापूर्ति के लिए भूमिगत पाइपलाइन पूरे नगर में बिछाई गई है। बीते दो-तीन महीनों से पानी टंकी के आगे की पाइपलाइन खराब हो गई थी। इसे बनाने के प्रति नगर पंचायत गंभीर नहीं हुआ। नतीजा पाइप की मामूली गड़बड़ी अब बड़ा रूप धारण कर ली। पूर्वी मार्केट व नईबस्ती मोहल्ले में पाइप लाइन के फटने से नगर के अधिकांश भाग को पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने समस्या के शीघ्र निस्तारण की गुहार लगाई है।