पछुआ हवा से सूख रही सब्जी की खेती
जासं, बबुरी (चंदौली) : पछुआ हवा के कारण सब्जी के भाव आसमान पर पहुंच गए हैं। प्रतिदिन ¨सचा
जासं, बबुरी (चंदौली) : पछुआ हवा के कारण सब्जी के भाव आसमान पर पहुंच गए हैं। प्रतिदिन ¨सचाई के बावजूद तेज हवा से फसल मुरझाने के साथ फल नहीं लग रहे हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।
क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बड़े पैमाने पर सब्जी की खेती होती है। खेती से किसानों को अच्छा मुनाफा होता है। इस बार मौसम अनुकूल न होने के कारण सब्जी की खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। तेज पछुआ हवा व लू के चलते दवा का छिड़काव व ¨सचाई भी कारगर साबित नहीं हो रही है। लू के चलते फल आने से पहले ही फूल मुरझा जा रहे हैं। इससे किसानों के माथे पर ¨चता की लकीरें खींच गई हैं। सब्जी की खेती को पुरुवा हवा काफी मुफीद साबित होती है। फसलों में तेजी से फलियां लगना शुरू हो जाती हैं। चालू सीजन में पुरुवा हवा न चलने से सब्जी की खेती बर्बाद हो रही है। इससे बाजार पर विपरीत असर पड़ रहा है। आमद कम होने से सब्जी के भाव आसमान छू रहे हैं और गुणवत्ता में भी कमी आई है।