गोष्ठी में पर्यावरण संतुलन पर विमर्श
वूमेन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सोमवार को कैलाशपुरी स्थित एक कटरे में पर्यावरण बचाओ व नशा उन्मूलन विषयक पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जासं, पीडीडीयू नगर(चंदौली): वूमेन वेलफेयर सोसाइटी ने सोमवार को कैलाशपुरी स्थित कटरे में पर्यावरण बचाओ व नशा उन्मूलन विषयक पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। लोगों को नशा से होने वाले नुकसान व पर्यावरण संतुलन के बाबत जानकारी दी गई।
डा. सुमन एक्का ने कहा कि सोसाइटी समाज में फैले अंधकार के खिलाफ चिराग जलाने का कार्य कर रही है। आज के दौर में युवा पीढ़ी नशे में डूबते जा रही है। उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है। अभिभावकों को जागरूक होकर युवाओं को ऐसा करने पर रोकने जरुरत है। पर्यावरण भी असंतुलित हो रहा है। इसे भी बचाने की आवश्यकता है। अंधाधुंध हो रही पेड़ों की कटाई से पृथ्वी पर भी खतरा मंडराने लगा है। लोगों जागरूक होकर इस पर रोक लगाने की आवश्यकता है।
डा. अनुराधा रानी श्रीवास्तव, मीनाक्षी सागर, गीता कुमारी, वर्षा जायसवाल, च्योति, गायत्री, सलीम सिद्दीकी, अमित श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।