Move to Jagran APP

मूíत विसर्जन से सरोवरों में फैली गंदगी

जासं, पीडीडीयू नगर/सकलडीहा (चंदौली) : दुर्गापूजा के समापन के बाद देवी प्रतिमाओं का विसर्जन नगर के ता

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 05:58 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 12:23 AM (IST)
मूíत विसर्जन से सरोवरों में फैली गंदगी
मूíत विसर्जन से सरोवरों में फैली गंदगी

जासं, पीडीडीयू नगर/सकलडीहा (चंदौली) : दुर्गापूजा के समापन के बाद देवी प्रतिमाओं का विसर्जन नगर के तालाबों में किया गया था। सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका पर है, लेकिन सफाई नहीं कराने गंदगी का अंबार लगा है। वैसे अधिकारियों की मानें तो तालाबों की गंदगी निकालने के लिए सफाईकर्मी लगाए जाएंगे।

loksabha election banner

अधिकतर प्रतिमाओं का विसर्जन नगर के मानसरोवर तालाब, चंधासी स्थित दामोदरदास पोखरा में किया गया। प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद तालाब के पानी में लकड़ी, बांस व मूíत निर्माण में लगी अन्य सामग्री तैर रही हैं। तालाब का पानी दूषित हो गया है। लोगों का कहना है कि तालाबों की सफाई नहीं हुई तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तालाब के पानी का उपयोग लोग नहाने में करते हैं। लोगों ने छठ पर्व से पूर्व तालाबों की सफाई कराने की मांग की है।

सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के शिव सरोवर व कालेश्वर महादेव सरोवर में मूíत विसर्जन के बाद फैली गंदगी से लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने पंचायत विभाग के कर्मचारियों से सरोवरों की सफाई की मांग की है। आरोप लगाया कि मूíत में रासायनिक केमिकल के कारण तालाब की मछलियों की मौत हो रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सरोवरों की सफाई की मांग की है। बीडीओ गुलाब चंद्र सोनकर ने बताया कि एडीओ पंचायत को सरोवरों की सफाई के लिए निर्देशित किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.