Move to Jagran APP

आंधी से गिरा दिशा सूचक बोर्ड, रेल कर्मी घायल

आंधी व पानी के चलते चकिया-पीडीडीयू मार्ग पर शनिवार को चकिया तिराहे पर लगा दिशा सूचक बोर्ड धराशायी हो गया। उसी समय वहां से गुजर रहे एक रेल कर्मी घायल हो गए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Mar 2020 03:19 PM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 03:19 PM (IST)
आंधी से गिरा दिशा सूचक बोर्ड, रेल कर्मी घायल
आंधी से गिरा दिशा सूचक बोर्ड, रेल कर्मी घायल

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : आंधी व पानी के चलते चकिया-पीडीडीयू मार्ग पर शनिवार को चकिया तिराहे पर लगा दिशा सूचक बोर्ड धराशायी हो गया। उसी समय वहां से गुजर रहे एक रेल कर्मी घायल हो गए। लोगों ने तत्काल उन्हें लोको मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। कुछ देर के लिए तिराहे पर वाहनों का आवागमन रुक गया। क्रेन से बोर्ड को हटवाया गया।

loksabha election banner

शनिवार की सुबह अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान पर बादल छा गए। कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई। आंधी चलने की वजह से कुछ देर के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रही। आंधी होने के कारण चकिया तिराहे पर लगा दिशा सूचक बोर्ड गिर गया। उस समय मानस नगर कालोनी निवासी आरएस पाल वहां से गुजर रहे थे। बोर्ड उनके ऊपर गिर गया, इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बोर्ड गिरने की वजह से मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। थोड़ी देर में क्रेन से गिरे बोर्ड को हटवाया गया। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ। उधर अचानक मौसम में आए बदलाव से लोगों ने ठंड का एहसास किया। लोग घरों में ही दुबके रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.