- गेहूं की करें सीधी बोआई, बढ़ेगा उत्पादन
धान के कटोरे के किसान गेहूं की बोआई सीधी (लाइन विधि) या जीरो ट्रील से करें। इससे विलंब से बोआई करने पर उत्पादन पर असर नहीं पड़ेगा। देर से बोई जाने वाली प्रजाति में एचडी 3043 उत्तम प्रजाति है। शासन की ओर से इस पर पचास फीसदी अनुदान निर्धारित किया गया है। राजकीय बीज गोदामों पर 3300 रुपये क्विटल की दर से एचडी 2967 व एचडी 30
जासं, चंदौली : धान के कटोरे के किसान गेहूं की बोआई सीधी (लाइन विधि) या जीरो ट्रिल से करें। इससे विलंब से बोआई करने पर उत्पादन पर असर नहीं पड़ेगा। देर से बोई जाने वाली प्रजाति में एचडी 3043 उत्तम प्रजाति है। शासन की ओर से इस पर पचास फीसदी अनुदान निर्धारित किया गया है। राजकीय बीज गोदामों पर 3300 रुपये क्विंटल की दर से एचडी 2967 व एचडी 3086 प्रजाति उपलब्ध है। उक्त बातें रविवार को दैनिक जागरण के प्रश्न पहर में जिला कृषि अधिकारी राजीव भारती ने कही। वे प्रश्न पहर में पाठकों के सवालों का जवाब दे रहे थे। बताया गेहूं की बोआई से पूर्व बीज शोधन अवश्य करें। बीज शोधन के लिए 4 से 5 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज में ट्राइकोडर्मा का प्रयोग करें। कहा अन्नदाता पराली कदापि न जलाएं। हार्वेस्टर से धान की कटाई करें लेकिन रीपर का प्रयोग जरूरी है। उन्होंने पाठकों के सवालों का जवाब देने के साथ उनकी जिज्ञासा को भी शांत किया।
सवाल : बेसहारा पशुओं से फसल नष्ट हो रही है, क्या करें।
जवाब : पशु चिकित्सा विभाग से संपर्क करें।
सवाल : क्या हार्वेस्टर से धान की कटाई करा सकते हैं।
जवाब : हार्वेस्टर से धान की कटाई करा सकते हैं लेकिन रीपर अवश्य लगा होना चाहिए।
सवाल : गेहूं में खरपतवार के लिए क्या करें।
जवाब : कृषि रक्षा इकाई से खरपतवारनाशी रसायन प्राप्त कर सकते हैं। बोआई के एक या दो दिन बाद नमी रहने पर रसायन का प्रयोग करें।
सवाल : चना का पत्ता लाल होकर सूख जा रहा है।
जवाब : पेंडीमीथलीन का छिड़काव करें।
सवाल : पात्रता के बावजूद ऋण मोचन नहीं हो पाया।
जवाब : सत्यापन का कार्य कराया जा रहा है। शासन की ओर से धनराशि खाते में भेजी जाएगी।
सवाल : गेहूं की कौन सी प्रजाति उत्तम है।
जवाब : एचडी 3086 की बोआई करें।
सवाल : विलंब से बोआई को कौन प्रजाति ठीक है।
जवाब : एचडी 3043 की बोआई करें लेकिन बीज की मात्रा बढ़ा दें।
---------
इन्होंने पूछे सवाल
प्रवीण पांडेय खड़ान, पारसनाथ गिरी जगदीशसराय, अमरनाथ राय धरहरा, अमित सिंह विजय नरायनपुर, चंद्रशेखर चौरसिया विशुनपुरा, चंद्रकांत यादव शाहुपुरी, मिथिलेश सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह संघती, उपेंद्र सिंह सदलपुरा, हीरालाल शहाबगंज ने सवाल पूछे।