डेंगू से बालक की मौत
सकलडीहा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमाकांत पांडेय के पुत्र अतुल पांडेय(2) की गुरूवार की देर रात पीजीआई में इलाज के दौरान डेंगू से मौत हो गयी।
जासं, सकलडीहा (चंदौली) : सकलडीहा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमाकांत पांडेय के पुत्र अतुल पांडेय (2) की गुरुवार की देर रात पीजीआइ में इलाज के दौरान डेंगू से मौत हो गई।
जानकारी होने अधिवक्ता समाज शोक में डूब गया। पदुमनाथपुर निवासी अधिवक्ता पुत्र को 18 अक्टूबर को डेंगू होने पर वाराणसी में भर्ती किया गया। हालत गंभीर होने पर पांच दिन पूर्व परिजन उसे पीजीआइ ले गये थे। बालक की माता, बहन और अधिवक्ता पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसका अन्तिम दाह संस्कार मनिकर्णिका घाट पर किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र ¨सह मुन्ना, बार अध्यक्ष दीनानाथ कुशवाहा, अधिवक्ता जगदीश ¨सह, विजय प्रताप ¨सह व सुभाष ¨सह सहित तमाम अधिवक्ताओं ने शोक जताया।