लोकतंत्र सेनानी राधारमण का निधन
नगर निवासी लोकतंत्र सेनानी राधारमण तिवारी (94) का शनिवार को निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही उनके शुभचितकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 11:02 PM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 11:02 PM (IST)
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : नगर निवासी लोकतंत्र सेनानी राधारमण तिवारी (94) का शनिवार को निधन हो गया। खबर मिलते ही उनके शुभचितकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। दोपहर में उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। तहसीलदार लालता प्रसाद व कोतवाल शिवानंद मिश्र ने राजकीय सम्मान दिया। अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े बेटे सुनील तिवारी ने दी। शव यात्रा में चेयरमैन संतोष खरवार, तेजप्रताप लाल, हरवंश सिंह, मोहनलाल चौरसिया, केदारनाथ, शिवराम, जयश्री आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें