नगर में फा¨गग कराने की मांग
ठंड के दस्तक देते ही नगर में मच्छरों की तादाद बढ़ने लगी है। शाम होते ही नगरवासियों को काफी परेशानी हो रही है। नगरवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से नगर में फा¨गग कराने की मांग की है।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली): ठंड के दस्तक देते ही नगर में मच्छरों की तादाद बढ़ने लगी है। शाम होते ही नगरवासियों को मच्छर परेशान कर दे रहे हैं। नगरवासियों ने पालिका प्रशासन से फा¨गग कराने की मांग की है।
नगरवासियों का कहना है कि जाड़े के शुरूआत में ही मच्छर की संख्या बढ़ गई है। नगर के कई वार्डो में गंदगी होने के कारण भी मच्छर पनप रहे हैं। भीतरी इलाकों में नियमित सफाई न होने से ऐसी स्थिति बन गई है। इससे वार्डवासियों में संक्रामक रोगों के फैलने का भय बना हुआ है। आलोक श्रीवास्तव, ¨रकू यादव, पप्पू मौर्या, जितेंद्र ¨सह, पप्पू मिश्रा आदि ने पालिका प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए फा¨गग कराने की मांग की है।