विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंजन दुरुस्त रखने में जुटा डीडीयू डीजल शेड, 400 से अधिक मालगाड़ियों के परिचालन को मजबूती

By Vivek Kumar Dubey Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 10 Oct 2026 05:14 PM (GMT+05:30)

पीडीडीयू मंडल का डीजल शेड मालगाड़ियों के निर्बाध परिचालन के लिए इंजनों के अनुरक्षण, सुरक्षा और आधुनिकीकरण पर जोर दे ...और पढ़ें

डीडीयू डीजल शेड: मालगाड़ियों के सुचारु परिचालन हेतु इंजनों का आधुनिक अनुरक्षण।

डीडीयू डीजल शेड: मालगाड़ियों के सुचारु परिचालन हेतु इंजनों का आधुनिक अनुरक्षण।

HighLights

  1. इंजनों के अनुरक्षण, सुरक्षा और आधुनिकीकरण पर विशेष जोर।

  2. 100 लोकोमोटिव का रखरखाव, 'कवच' प्रणाली का इंस्टॉलेशन।

  3. आधुनिक मशीनों से जांच, पर्यावरण संरक्षण और ISO प्रमाणन।

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। कोयला, खाद और अन्य जरूरी सामान लेकर चलने वाली मालगाड़ियों का परिचालन निर्बाध रहे, इसके लिए इंजनों का दुरुस्त रहना जरूरी है। इंजन में तकनीकी खराबी आने से माल परिवहन प्रभावित हो सकता है। इसे देखते हुए पीडीडीयू मंडल के डीजल शेड में लोकोमोटिव के अनुरक्षण, सुरक्षा और आधुनिकीकरण पर जोर दिया जा रहा है।

यहां 100 लोकोमोटिव का अनुरक्षण हो रहा है। इनमें 83 इलेक्ट्रिक और 17 डीजल इंजन शामिल हैं। डीडीयू मंडल प्रतिदिन 400 से अधिक मालगाड़ियों का आसपास के रेल मंडलों के साथ इंटरचेंज करता है। ऐसे में इंजनों की उपलब्धता मालगाड़ियों के सुचारु परिचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

शेड में निर्धारित समय पर अनुरक्षण के साथ जरूरत के अनुसार विशेष मरम्मत और निवारक अनुरक्षण भी किया जाता है। इससे तकनीकी खामियों की समय रहते पहचान करने में मदद मिलती है।

सुरक्षा जांच के लिए आधुनिक मशीनें
रेल परिचालन की सुरक्षा के लिए इंजनों के महत्वपूर्ण उपकरणों की नियमित जांच की जाती है। लोकोमोटिव में स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ लगाने का काम भी प्राथमिकता पर जारी है। शेड में रिले, वीसीबी, स्पीडोमीटर और ट्रैक्शन मोटर की जांच के लिए आधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं। इनके माध्यम से उपकरणों की कार्यक्षमता निर्धारित मानकों के अनुरूप परखी जाती है।

पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान
मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के मार्गदर्शन में अनुरक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शेड में अपशिष्ट जल के उपचार के लिए एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट संचालित है। कर्मचारियों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने के लिए नियमित प्रशिक्षण भी दिया जाता है। वित्त वर्ष 2025-26 में गुणवत्ता, पर्यावरण, व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा और ऊर्जा प्रबंधन के लिए चार आईएसओ प्रमाणपत्र मिले। इसी वर्ष डीडीयू डीजल शेड को पूर्व मध्य रेल के सर्वश्रेष्ठ डीजल लोको शेड का सम्मान भी मिला।