हादसों का सबब बन रही क्षतिग्रस्त सड़क
गंसकलडीहा वाया सैदपुर जाने वाली सड़क के गड्ढे में तब्दील हो जाने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन तो क्या लोगों के लिए पैदल चलना दुश्वार है।
जासं, टांडाकला (चंदौली) : सकलडीहा वाया सैदपुर जाने वाली सड़क के गड्ढे में तब्दील हो जाने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन तो क्या लोगों के लिए पैदल चलना दुश्वार है। एक दो नहीं मीलों सड़क की एक जैसी ही स्थिति है। आए दिन हादसा होने के बाद भी जिम्मेदारों की तंद्रा नहीं टूट पा रही है। सूबे में योगी सरकार बनने के बाद लोगों की उम्मीदें जगी थीं लेकिन समय बीतने के साथ वादे कोरे साबित हुए। सरकार न तो सड़क का मरम्मत करा रही नहीं सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही ही रोक पा रही है। इलाकाई लोगों के मुताबिक सड़क क्षतिग्रस्त होने से सकलडीहा से सैदपुर पक्कापुल तक 26 किलोमीटर की दूरी तय करने में दिक्कत होती है।। मारुफपुर के अश्विनी विश्वकर्मा, शुभम चौहान ने कहा कि सड़क के जर्जर होने से छोटे-छोटे बच्चों को स्कूलों में जाने के दौरान दुर्घटनाएं होती हैं। व्यापारी राम विलास गुप्ता,बृजेश गुप्ता, जयप्रकाश यादव, शुभम कुमार, राहुल चौहान सुनील कुमार ने आक्रोश जताया है।