महिला हिसा के विरोध में निकाली रैली
जागरण संवाददाता नौगढ़ (चंदौली) क्षेत्र के बटौआ गांव में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला हि
जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली) : क्षेत्र के बटौआ गांव में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला हिसा विरोध दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। महिलाओं के अधिकार और रोजगार के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा सरकार उत्पीड़न रोकने को तमाम कार्यक्रम चला रही है लेकिन महिलाओं में जागरूकता का अभाव होने से वे अधिकारों से अनभिज्ञ हैं। इसके लिए सभी का शिक्षित होना जरूरी है। रैली निकाली गई।
ग्राम्या संस्थान की ओर से आयोजित गोष्ठी में त्रिभुवन प्रसाद ने कहा हिसा व भेदभाव के खिलाफ जागरूक होने से ही महिला अपराधों पर लगाम लगेगी। उन्होंने महिला हेल्प लाइन, डायल 112, एंबुलेंस नंबर, स्वास्थ्य सेवा, चाइल्ड लाइन, वीमेन पावर लाइन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कहा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का अभाव है। जब तक बेटियां, महिलाएं शिक्षित नहीं होगी उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जानकारी ही नहीं मिल सकेगी। इसलिए सभी को शिक्षित होना चाहिए। कहा स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं रोजगार के क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है। इसलिए प्रयास यह भी होना चाहिए कि महिलाएं रोजगार से जुड़ें, इससे उनकी आर्थिक स्थिति, रहन-सहन में सुधार होगा। इसके पूर्व अमदहां गांव से महिलाओं ने रैली निकाली जो मझगाईं, लालतापुर, बसौली, डुमरिया, रिठिया होते हुए बटौवा गांव पहुंची। रामा, कोलेश्वर, रिकू, सुनीता, अनिता, उर्मिला, अमरावती, महेंद्र, रामजन्म, राम विलास आदि लोग उपस्थित थे।