बंदियों की रिहाई के लिए माकपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
?????-?????? ??? ???? 370 ? 35 ? ???? ?? 60 ????? ??? ?? ????? ??? ??? ??????? ?? ????? ? ???? ?? ????? ????? ???????????? ?? ??????? ?? ???????? ?? ??????? ????? ???????? ?? ???? ????? ?????? ????? ?? ??????????? ??????? ?? ??? ?? ???? ????? ??? ???? ???????? ??? ??? ??? ?????????? ?? ??? ??????? ????? ?????????? ??? ????? ???????? ?? ??????
जागरण संवाददाता, चंदौली : जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 व 35ए हटने के 60 दिन बाद भी जेलों से बंदियों की रिहाई नहीं होने से नाराज भाकपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुख्यालय के बिछियां स्थित धरनास्थल पर धरना दिया। केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक प्रणाली पर दमन का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्रक कलेक्ट्रेट में एडीएम बच्चालाल को सौंपा। चेताया यदि बंदियों को जल्द रिहा नहीं किया गया तो देशव्यापी आंदोलन शुरू करने को विवश होंगे।
वक्ताओं ने कहा कश्मीर से अनुच्छेद हटाए दो माह का समय गुजर चुका है। प्रदेश में कानून व्यवस्था व शांति बहाल रखने के नाम पर सैकड़ों लोगों को जेल भेज दिया गया। प्रदेश में संचार सेवाओं को पूरी तरह से ठप कर दिया गया है। डेढ़ माह तक स्कूलों में ताला लटकने की वजह से बच्चों की शिक्षा-दीक्षा प्रभावित रही। फिलहाल घाटी में हालात सामान्य हो चुके हैं। इसके बावजूद जेल में बंद निर्दोष लोगों की रिहाई नहीं की जा रही। केंद्र की मोदी सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों का दमन कर रही है। किसी भी हाल में इसका समर्थन नहीं किया जा सकता। कहा भाजपा सरकार में भू-माफियाओं का हौसला बढ़ा है। किसानों की उपजाऊ जमीनें हड़पी जा रही हैं। वहीं अराजकता का माहौल कायम हो गया है। मॉब लिचिग व ऑनर किलिग के साथ ही हत्या, दुष्कर्म की घटनाओं पर लगाम नहीं लग रही। श्रवण मौर्या, किस्मत यादव, रमेश राय, शशिकांत सिंह, रामायण राम, संजीव यादव, जीरा देवी, दिनेश कुमार, मनीष, श्यामदेव शामिल थे।