Move to Jagran APP

भारत बचाओ रैली को रवाना हुए कांग्रेसी

दिल्ली में आयोजित भारत बचाव रैली को सफल बनाने के लिए शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्य रवाना हुए। पीडीडीयू जंक्शन से ट्रेन पकड़कर कार्यकर्ता दिल्ली गए। निवर्तमान अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि यह रैली भाजपा के तख्त व ताज को हिलाकर रख देगी। प्रदेश व देश में अराजकता कायम हैजंगलराज का माहौल है हत्या अपराध बलात्कार महंगाई बेरोजगारी से जनता त्रस्त है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 05:31 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 05:31 PM (IST)
भारत बचाओ रैली को रवाना हुए कांग्रेसी
भारत बचाओ रैली को रवाना हुए कांग्रेसी

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : दिल्ली में आयोजित भारत बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्य रवाना हुए। पीडीडीयू जंक्शन से ट्रेन पकड़कर कार्यकर्ता दिल्ली गए। रामजी गुप्ता ने कहा यह रैली भाजपा के तख्त व ताज को हिलाकर रख देगी। प्रदेश व देश में अराजकता कायम है, जंगलराज का माहौल है, हत्या, अपराध, बलात्कार, महंगाई, बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। किसान आत्महत्या करने पर विवश हैं। नौजवान रोजगार के तलाश में भटक रहे हैं। गरीब, मजदूर की थाली से निवाला छीना जा रहा। सारी समस्याओं से जनता का ध्यान भटकाने के लिए धर्म की आड़ लेकर सत्ता पर काबिज भाजपा देश का नुकसान कर रही है। आनंद शुक्ला, शाहिद तौसिफ, दयाराम पटेल, औसाफ अहमद, विजय गुप्ता, परवेज खान आदि शामिल रहे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.