Move to Jagran APP

झारखंड में जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की जीत पर शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने काली महाल स्थित कैंप कार्यालय पर जश्न मनाया। सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। निवर्तमान अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि देश की जनता ने यह तय करना शुरू कर दिया कि लोग महंगाई दुष्कर्म अपराध व झूठे वादों वाली सरकार से मुक्ति चाहती है। झारखंड के चुनाव का परिणाम इस बात उदाहरण है कि लोग देश को तोड़ने वाले व संविधान को तार-तार करने वालों से छुटकारा चाहती है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 06:13 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 10:49 PM (IST)
झारखंड में जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न
झारखंड में जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की जीत पर शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने काली महाल स्थित कैंप कार्यालय में जश्न मनाया। सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

loksabha election banner

निवर्तमान अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा देश की जनता ने यह तय करना शुरू कर दिया कि लोग महंगाई, दुष्कर्म, अपराध व झूठे वादों वाली सरकार से मुक्ति चाहते हैं। झारखंड के चुनाव का परिणाम इसका उदाहरण है। लोग देश को तोड़ने वाले व संविधान को तार-तार करने वालों से छुटकारा चाहते हैं। भाजपा ने गरीब जनता का उत्पीड़न किया और देश में अराजकता का माहौल बनाया है। देश में छात्र-छात्राओं, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों व गरीब जनता का उत्पीड़न हो रहा है। बृजेश गुप्ता, दयाराम पटेल, शाहिद तौसिफ, आफताब, राकेश सिंह, दशरथ चौहान, मृत्युंजय शर्मा आदि उपस्थित थे।

चकिया प्रतिनिधि के अनुसार झारखंड में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। पार्टी के पूर्व महासचिव श्रीप्रकाश मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाया। जगदीश कुशवाहा, राममूरत गुप्ता, विनोद सिंह गणित, प्रेमचंद्र गुप्ता आदि कार्यकर्ता शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.