कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली प्रभातफेरी
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वी जयंती पर 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाए जा रहे प्रभातफेरी कार्यक्रम के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने ओड़वार स्थित डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वी जयंती पर 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाए जा रहे प्रभातफेरी कार्यक्रम के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने ओड़वार स्थित डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मंगलवार को माल्यार्पण किया और प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी ओड़वार, कांशीराम आवास, चतुर्भुजपुर होते हुए काली महाल पहुंची।
शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। सत्य अंहिसा और बंधुत्व के प्रणेता को पिछले वर्ष से संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी अपनाया व 2 अक्टूबर को विश्व अ¨हसा दिवस की मान्यता दी। कहा कि बापू के सिद्धांतों की हम कभी भी हत्या नहीं होने देंगे। हम आज इसका संकल्प लेते हैं। कार्यक्रम में बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसिफ, विजय गुप्ता, कमरुल बारी, नंदगोपाल ¨सह, सतपाल ¨सह, मेवालाल पटेल, नवीन पांडेय, दशरथ चौहान, कन्हैया केशरी, राजू चौहान, प्रमोद मौर्या, सलमान, राकेश चौहान, गुफरान अंसारी, राजेंद्र कुमार, सरोज, सुनील प्रजापति, रोहित गुप्ता, अभिषेक पाल, राजेश कुमार, राजू गुप्ता आदि उपस्थित थे।