Move to Jagran APP

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को कांग्रेस ने शुरू किया सेवा सत्याग्रह

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को कांग्रेस ने शुरू किया सेवा सत्याग्रह

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 09:21 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 06:09 AM (IST)
प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को कांग्रेस ने शुरू किया सेवा सत्याग्रह
प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को कांग्रेस ने शुरू किया सेवा सत्याग्रह

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस के सेवा सत्याग्रह की शुरूआत शनिवार से शहर कांग्रेस कमेटी के काली महाल स्थित कैंप कार्यालय से हुई। कार्यालय में बनी महा-रसोई में भोजन पकाया गया और पहले दिन काली महाल के असहायों में भोजन का वितरण किया गया। छह से 12 जून तक असहायों को भोजन कराने का लक्ष्य किया गया है। उधर सरकार पर मजदूर विरोधी होने का आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया गया।

loksabha election banner

वक्ताओं ने कहा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार को सेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के कारण सरकार ने जेल में डाला है, लेकिन अंत में सेवा और सत्य की जीत होगी, इसलिए इस सेवा सत्याग्रह की थीम सेवा की होगी। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता व नेता गरीबों व जरूरतमंदों की मदद कर रहा है। जेल की सलाखें और फर्जी मुकदमे सेवा कार्य को नहीं रोक पाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए प्रदेश भर में दस लाख पोस्टर चस्पा किए जाएंगे। सरकार के झूठे वादों से जनता ऊब चुकी है। देश का विकास करने का दावा करने वाली सरकार जनता को गुमराह कर रही है। जनता भी इसका जवाब देने के लिए तैयार है। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए पूरे सूबे में सेवा कार्य का महाअभियान का आगाज किया गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मेद्र तिवारी, रामजी गुप्ता, दयाराम पटेल, विजय कुमार गुप्ता, फैयाज अंसारी, मनोज कुमार, दीपक गुप्ता, राजेश कुमार, सन्नी शर्मा आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.