किसान विरोधी कानून के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
जागरण संवाददाता चंदौली जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को वनांचल में किसान विरो
जागरण संवाददाता, चंदौली : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को वनांचल में किसान विरोधी कानून के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। गरला, पथरहिया, पीतपुर, मुबारकपुर, मलहर आदि गांवों में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कानून के खिलाफ किसानों से हस्ताक्षर करवाया। पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद सिंह ने कहा कि भारत सरकार की ओर से किसानों के हित लाए गए कानून से अन्नदाताओं का भला नहीं होगा। सरकार कानून के बहाने किसानों की जमीन हड़पने का काम कर रही है। इस कानून से केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचेगा। अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, पट्टे पर लेकर खेती करने वाले किसानों को इस कानून से नुकसान पहुंचेगा। आरोप लगाया कि सरकार का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान खोखला साबित हो रहा है। आए दिन दुष्कर्म व हत्या की घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश में अराजकता का माहौल कायम हो गया है।
किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। रामसुमेर, जगरोपन, मोहन सहित कई किसान उपस्थित थे।