सात समंदर पार बांट रहे होली की बधाई
?????? ?? ??? ??? ???????? ?? ??? ?? ???? ?? ????? ??? ???? ??? ???? ?????? ?? ???? ??? ??? ????? ??? ???? ?? ???? ???? ??? ??? ?????? ?????? ?? ???? ????????? ??????? ?? ???? ??????? ?? ????? ?? ???? ????? ?????? ????
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : परंपरा पर चढ़ रहे आधुनिकता के रंग ने होली का मिजाज बदल दिया है। सोशल मीडिया के जरिए लोग सात समंदर पार होली की बधाई बांट रहे हैं। ऑनलाइन चैटिग से लेकर शुभा कामना संदेशों के जरिए प्रियजन एक दूसरे तक अपना स्नेह पहुंचा रहे। कस्बाई इलाकों से लेकर गांवों तक मोबाइल और इंटरनेट पर्व के उल्लास को परवान चढ़ा रहे। कुल मिलाकर चुनावी सरगर्मी में भी होली का रंग दिनों दिन चटख हो रहा है।
रंगों का उत्सव यानी'होली'में अब गिनती के दिन रह गए हैं। पर्व का उल्लास हर ओर और हर उम्र के लोगों पर दिख रहा है। बाजारों में रौनक है। हर कोई इस उत्सव में डूबने को तैयार है। होली के अवसर पर बधाई देने की परंपरा दशकों पुरानी रही है। पहले लोग खत लिख कर बधाई संदेश भेजते थे। कुछ लोग बाकायदा कार्ड छपवाते थे। फिर टेलीफोन बधाई देने का जरिया बना। फिर आया मोबाइल पर मैसेज का दौर। अब नेट का जमाना है। हर उम्र वर्ग के लोग इंटरनेट पर अपने दोस्त, परिजन व शुभचितकों को बधाई दे रहे। देश ही नहीं दुनिया के कोने में बैठे अपनों को पलक झपकते ही बधाई संदेश पहुंचाने की इंटरनेट और सोशल मीडिया के बढ़ते ट्रेंड ने क्रांति ला दी है।
इंटरनेट पर होली से संबंधित मैसेज लोगों को न केवल लोट पोट कर दे रहे हैं, बल्कि नेट पर कुछ नया सर्च करने को विवश भी। सर्च इंजन गूगल पर होली टाइप करने के साथ ही आप पहुंच जाएंगे, हास्य व व्यंग्य की दुनिया में। कम समय व खर्च में बधाई देना आसान है। लिहाजा लोग नेट का प्रयोग कर रहे हैं।