थाने में आने को फरियादी करें हाथ साफ
अब फरियादी हाथ धोकर ही थाना परिसर में प्रवेश कर पाएंगे। थाना प्रभारी ने थाने के मुख्य गेट पर हैंड वॉश की व्यवस्था कर दी है।इसके लिए मुख्य गेट पर ही एक पुलिसकर्मी तैनात रहेगें
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Mar 2020 05:35 PM (IST)Updated: Fri, 20 Mar 2020 05:35 PM (IST)
जासं, इलिया (चंदौली) : अब फरियादी हाथ धोकर ही थाना परिसर में प्रवेश कर पाएंगे। थाना प्रभारी ने थाने के मुख्य गेट पर हैंड वॉश की व्यवस्था कर दी है। इसके लिए मुख्य गेट पर ही एक पुलिसकर्मी तैनात रहेगा। जो आने वाले फरियादियों का विधिवत हाथ साफ करा कर ही परिसर में प्रवेश करने देंगे। कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी ने सभी पुलिसकर्मियों को मास्क व सेनेटाइजर का वितरण कर सभी लोगों से इस जानलेवा वायरस से सुरक्षा के लिए मास्क लगाने व सफाई रखने का आह्वान किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें