भ्रष्टाचार से आमजन परेशान
स्वराज अभियान कार्यकर्ताओं की बैठक बरहुआ स्थित इंदर बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को हुई।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व जिला प्रभारी अखिलेश दुबे ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में कमीशन व रिश्वतखोरी से आम जनमानस त्रस्त है। गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाने का कार्य मात्र कागजों पर दिखाई दे रहा है। गरीब मजलूम व मजदूरों को आवास देने के नाम पर व्यापक पैमाने पर कमीशन खोरी चल रही है।
जासं, इलिया (चंदौली) : स्वराज अभियान के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को बरहुआ स्थित एक कालेज परिसर में हुई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व जिला प्रभारी अखिलेश दुबे ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार से आम जनमानस त्रस्त हैं। गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण कागजों में हो रहा है। गरीबों को आवास देने के नाम पर व्यापक पैमाने पर कमीशन खोरी चल रही है। चेतावनी दी कि विभाग अपने रवैए में बदलाव नहीं लाता तो आंदोलन किया जाएगा। राममूरत राय, अजय राय, डॉ रामकुमार राय, आलोक सिंह, भरत राम, परवेज आलम, सत्य प्रकाश द्विवेदी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।