Move to Jagran APP

औद्योगिक संबंध मधुर होने पर प्राप्त होगा वाणिज्यिक लक्ष्य

पूर्व मध्य रेल कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को मंडल सभागार में स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। कुछ समस्याओं को निराकरण भी किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Feb 2020 10:46 PM (IST)Updated: Sat, 29 Feb 2020 12:42 AM (IST)
औद्योगिक संबंध मधुर होने पर प्राप्त होगा वाणिज्यिक लक्ष्य
औद्योगिक संबंध मधुर होने पर प्राप्त होगा वाणिज्यिक लक्ष्य

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : पूर्व मध्य रेल कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को मंडल सभागार में स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। कुछ समस्याओं का निराकरण भी किया गया।

loksabha election banner

अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वितीय अतुल कुमार ने कहा कि किसी भी संगठन को सुचारु रूप से चलाने एवं वाणिज्यिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता तभी मिल सकती है जब उसका औद्योगिक संबंध मधुर हो। वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि हमारे औद्योगिक संबंध मधुर और सौहार्दपूर्ण रहे हैं। रेल प्रशासन कर्मचारी कल्याण एवं कर्मचारी हित के लिए संकल्पित रहा है। कर्मचारी यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष बालक राम ने कहा प्रशासन द्वारा उठाए जाने वाले हर कदम पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन उनके साथ रहेगा। वरीय मंडल इंजीनियर समन्वय एचसी यादव, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक राकेश रोशन, वरीय मंडल इंजीनियर सामान्य एसके श्रीवास्तव, वरीय मंडल विद्युत इंजीनियर टीआरडी ओपी सिंह यादव, इंदु प्रकाश, बीके यादव, गोपाल मंडल, पुष्कर कुमार, ओपी चौधरी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.