सीओ जीआरपी ने व्यवस्था का लिया जायजा
सीओ जीआरपी ने व्यवस्था का लिया जायजा
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : सीओ जीआरपी ने बुधवार को स्थानीय जीआरपी कोतवाली का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए किए गए प्रबंधक के बारे में जानकारी ली। सीओ ने जवानों को सतर्कता बरतते हुए कार्य करने की सलाह दी।
सीओ अखिलेश कुमार राय दोपहर में कोतवाली पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने साफ सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया। रजिस्टर, अभिलेखों की जांचकर असलहों को भी देखा। लॉकडाउन के बीच जीआरपी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। जंक्शन पर किए गए व्यवस्थाओं की सूक्ष्मता से पड़ताल की। कहा कि इस समय कोरोना वायरस को देखते हुए ट्रेन सेवाएं स्थगित हैं लेकिन रेलवे अन्य महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। जवानों को सतर्कता का ख्याल रखते हुए कार्य करने की नसीहत दी और शारीरिक दूरी बनाकर रखने को कहा। कोतवाल आरके सिंह आदि उपस्थित थे।