जन सहभागिता से ही स्वच्छता को लगेगा पंख
दैनिक जागरण के प्रश्न प्रहर कार्यक्रम में गुरुवार को तहसील कार्यालय चकिया में खण्ड विकास अधिकारी सरिता ¨सह ने पाठकों के सवालों का जवाब दी। अधिकांश पाठकों का सवाल शौचालय योजना से सम्बंधित रहा।
जासं, चकिया (चंदौली): दैनिक जागरण के प्रश्न प्रहर कार्यक्रम में गुरुवार को खण्ड विकास अधिकारी चकिया सरिता ¨सह ने पाठकों के सवालों का जवाब दिया। अधिकांश पाठकों का सवाल शौचालय योजना से सम्बंधित रहा। पाठकों ने दूरभाष पर सवालों की झड़ी लगा दी लेकिन उसके बावजूद उन्होंने अपने जवाब से सबको संतुष्ट करने की कोशिश कीं। बोली कुछ समस्याओं का निबटारा तुरंत संभव नहीं हो पाता लेकिन वह ऐसी समस्याओं को नोट कर रहीं। जनता को एक दिनों में महसूस होगा कि उनकी समस्या का निदान हुआ है। सवाल : सिकंदरपुर के शीतला प्रसाद केशरी ने गांव में व्याप्त गंदगी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
जवाब : सफाई कर्मचारियों को सचेत रहने का निर्देश दिया गया है। गांवों को ओडीएफ बनाने के लिए शौचालयों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। दो अक्टूबर के बाद पात्र व्यक्तियों की एक सूची बनाई जायेगी। उन्हें शौचालय के लिए धन मुहैया कराया जायेगा। सवाल : हसनैन सलमानी सिकंदरपुर में सफाईकर्मियों के नहीं आने की बात पूछी।
जवाब : सफाई कर्मियों की नियुक्ति राजस्व गांव वार होती है। इनकी नियुक्ति डीपीआरओ कार्यालय से होती है। सिकंदरपुर में एक सफाईकर्मी नियुक्त है। उसकी रिपोर्ट डीपीआरओ कार्यालय प्रेषित की जायेगी। सवाल : महादेवपुर कला गांव के राम आशीष भारती ने गांव में सफाई कर्मियों के नहीं आने की शिकायत की।
जवाब : मामला मेरे संज्ञान में आ चुका है। रोस्टर के तहत महादेवपुर कला गांव में वृहद सफाई अभियान चलाकर गांव को स्वच्छ बनाया जायेगा। सवाल : सिकंदरपुर के जावेद अली व सूरज विश्वकर्मा ने गांव की गलियों की बदहाली व पेयजल सीसी कराने का मामला उठाया।
जवाब : बदहाल गलियों को बेहतर बनाने की कार्योजना बनाई जा रही है। आप के गांव की खराब गली, नाली को शीघ्र ही दुरुस्त कराया जायेगा। पेयजल के लिए हैंडपंपों को दुरुस्त करा दिया जायेगा। सवाल : हरिपुर गांव के रामचेला चौहान ने नाली निर्माण नहीं होने की समस्या बताई।
जवाब :हरिपुर में सार्वजनिक स्थल पर अतिक्रमण के चलते गंदा पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। अब अतिक्रमण हटाया जा चुका है। नाली का निर्माण अतिशीघ्र करा दिया जायेगा। सवाल : कुदरा गांव के संजय कुमार व कतवारू ¨बद ने पीएम आवास व शौचालय को अपात्रों को दिए जाने की शिकायत की।
जवाब : प्रकरण की जांच कराकर अपात्रों से धन रिकवर कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। सवाल : बरहनी के झब्बू प्रसाद व धानापुर हेतमपुर गांव निवासी गौरव उपाध्याय ने शौचालय का कार्य पूर्ण नहीं होने की बात कही।
जवाब : वेसलाइन सर्वे के बाद पात्रों की सूची बनती है। इसमें लाभार्थी को 12 हजार रुपये दिया जाता है। दो गड्ढे पानी टंकी,नल, शौचालय की दीवालों, फर्स, छत के प्लास्टर व रंगाई पोताई इसमे होने चाहिए। सवाल : हरिपुर बाड़े पर निवासी सुनिल चौधरी ने आबादी के मार्ग को कच्चा होने से हो रही समस्या को बताया।
जवाब : मामला संज्ञान में आ चुका है। प्राकलन तैयार कर निर्माण प्रारंभ करा दिया जायेगा। सवाल : दंरपुरवां गांव के सुरेश राम ने 5-6 माह से मनरेगा में काम नहीं मिलने की शिकायत की।
जवाब-एपीओ मनरेगा के यहां अविलंब प्रार्थना पत्र दें। एक सप्ताह के अंदर मनरेगा के तहत काम मिल जायेगा।