सिविल बार के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप व महामंत्री बने दुर्गेश पांडेय
सिविल बार चुनाव में महेंद्र प्रताप ¨सह अध्यक्ष व दुर्गेश पांडेय महामंत्री चुने गए हैं। शनिवार की देर रात तक मतगणना का दौर जारी रहा। परिणाम आने के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया। वहीं पटाखे फोड़कर व ढोल-नगाड़े की थाप पर जश्न मनाया।
जासं, चंदौली : सिविल बार चुनाव में महेंद्र प्रताप ¨सह अध्यक्ष व दुर्गेश पांडेय महामंत्री चुने गए हैं। शनिवार की देर रात तक मतगणना का दौर जारी रहा। परिणाम आने के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया। वहीं पटाखे फोड़कर व ढोल-नगाड़े की थाप पर जश्न मनाया।
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार महेंद्र प्रताप ¨सह ने 528 मत प्राप्त कर विजय हासिल किया। जबकि हरिभूषण तिवारी ने 352, वीरेंद्र प्रताप ¨सह ने 233 व डा. वीरेंद्र प्रताप ¨सह को 159 मत ही मिले। दुर्गेश पांडेय 600 वोट पाकर महामंत्री निर्वाचित हुए। वहीं अजय कुमार ने 360, रामकृत 198 व राजन ¨सह को 120 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार धर्मेंद्र कुमार ¨सह ने 638 मत प्राप्त कर संतोष कुमार खरवार को 46 मतों से हराया। संतोष को 592 मत मिले। ओमशरण गुप्ता ने 660 मत प्राप्त कर कोषाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्धंदी अजय कुमार ¨सह को मात्र 556 मत ही प्राप्त हुए।