वायरस से बचाव के लिए नगर का किया गया सैनिटाइजेशन
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए बुधवार को नगर पालिका और अग्निशमन विभाग ने संयुक्त रूप से दमकल वाहन से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया। खतरनाक वायरस से बचाव के लिए नगर को
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए बुधवार को नगर पालिका और अग्निशमन विभाग ने संयुक्त रूप से दमकल वाहन से कीटनाशक का छिड़काव किया। खतरनाक वायरस से बचाव के लिए नगर को सैनिटाइजेशन किया गया। जीटी रोड से लेकर वार्डों तक छिड़काव किया जाएगा। दवा छिड़काव के पूरे समय तक चेयरमैन संतोष खरवार मौजूद रहे।
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे नगर को सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। सुबह चेयरमैन दमकल कर्मियों के साथ सैनिटाइजेशन करने के लिए निकले। नगर की दोनों पटरियों पर दवा का छिड़काव किया गया। नगर पालिका केमिकल मुहैया कराई और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने छिड़काव का काम किया। सपा कार्यालय से लेकर नई सट्टी तक दोनों पटरियों पर दवा का छिड़काव किया गया। जीटी रोड पर सैनिटाइजेशन करने के बाद मोहल्लों में भी इसे करने की कवायद है। जिन आंतरिक मार्गों पर दमकल वाहन जा सकेगा जल्द ही वहां भी दवा का छिड़काव कराया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि नगर में कोरोना की रोकथाम को लगातार प्रयास किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के साथ साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। नगर के व्यापक सैनिटाइजेशन के लिए अग्निशमन विभाग की मदद ली गई है। नगर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।